Rampur News: आजम, आले हसन, अजहर समेत सभी आरोपी कोर्ट में तलब
रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: शहर के चर्चित डूंगरपुर प्रकरण में बुधवार को अभियोजन पक्ष की बहस पूरी हो गई। अदालत ने बयानों के लिए व्यक्तिगत रूप से सपा नेता आजम खां समेत सभी आरोपियों को कोर्ट में तलब किया है। केस में सुनवाई 13 जुलाई को होगी। मालूम हो कि सपा सरकार में गंज कोतवाली क्षेत्र के डूंगरपुर में एक सरकारी परियोजना के लिए बस्ती को खाली कराया गया था। आरोप है कि तत्कालीन मंत्री मोहम्मद आजम खां के इशारे पर पुलिस और उनके कुछ ठेकेदार और समर्थक बस्ती में पहुंचे और जबरन नाकाबंदी कर सामान लूट लिया, भेड़-बकरियां तक लूटकर ले गए और जबरन घरों को खाली करा लिया था। इन आरोपों में 12 लोगों ने सपा नेता आजम खां, तत्कालीन सीओ सिटी आले हसन, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, ठेकेदार बरकत अली समेत कई पर आरोप लगाते हुए गंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.