रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से सोमवार को आक्रोश फैल गया। प्रतिमा की एक उंगली टूटी होने की सूचना मिलते ही दलित संगठनों के कार्यकर्ता और अन्य लोग पार्क में पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर जमकर हंगामा किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना पर नाराजगी जताते रहे। दलित संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा की देखरेख ठीक से नहीं की जा रही है। पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि ...