रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: आंगनबाड़ी केंद्र पर बांटा जा रहा पोषाहार एक्सपायर निकला तो हड़कंप मच गया। दर्जन और लाभार्थियों ने तो पोषाहार को रास्तों में फेंक दिया। जबकि कुछ लाभार्थियों नें पोषाहार जानवरों को खिला दिया। मामला विकासखंड सैदनगर क्षेत्र के गांव से जुड़ा हुआ है। विकासखंड क्षेत्र के करनपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोषाहार बांटा गया था। महिलाएं एवं बच्चे पोषाहार लेकर अपने घर चले आए। कुछ देर बाद पैकेट पर एक्सपायर डेट देखी तो हड़कंप मच गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर एक्सपायर पोषाहार बांटने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। सभी लाभार्थी अपने-अपने पैकेट पर तारीख देखने लगे। केंद्र पर बांटा गया पोषाहार अगस्त में एक्सपायर हो चुका था। कुछ लाभार्थियों ने तो पोषाहार के पैकेट रास्ते में फेंक दिए। जबकि कुछ लोगों ने पोषाहार अपने जानव...