रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशों के बाद भी जनपद में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। हालांकि, प्रशासन ने अवैध खनन, खनिजों के अनधिकृत उत्खनन एवं परिवहन तथा ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई भी तेज कर दी है। विभिन्न तहसीलों में सामने आए अवैध खनन के मामलों में जांच और स्थलीय निरीक्षण के बाद दोषी पाए गए व्यक्तियों पर कुल 27 लाख 84 हजार 60 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई में साधारण मिट्टी, साधारण बालू एवं आईबीएम खनिज से जुड़े अवैध खनन के विभिन्न मामले शामिल हैं। संबंधित उप जिलाधिकारियों की आख्या, स्थलीय निरीक्षण और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

चेक पोस्ट पर ड्यूटी से गायब लेखपाल पर कार्रवाई अवैध खनन और...