Rampur News: अवैध असलहों के साथ घूम रहे दो युवक गिरफ्तार
रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: भोट। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने अनुसार, बीती रात पुलिस टीम को गश्त के दौरान थूनापुर -मोहनपुर मार्ग में नहर के किनारे दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया और तलाशी के दौरान दोनों के पास से तीस सौ पन्द्रह बोर के दो तमंचे व दो कारतूस बरामद होने पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के खैरूल्लापुर गांव निवासी किशन पाल व मिलक खानम थाना क्षेत्र के कुंवरपुर नानकार निवासी दीपक बताये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.