रामपुर, अगस्त 29 -- Rampur News: रामपुर में एक दिन के अवकाश के बाद त्योहार के उपरांत जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह आठ बजे से ही अस्पताल परिसर में पर्चा बनवाने और डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। घंटों इंतजार करने के बाद मरीजों को परामर्श और दवाइयां मिल सकीं। अस्पताल खुलते ही पर्चा काउंटर पर मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ इतनी अधिक थी कि सामाजिक दूरी और व्यवस्था बनाए रखने में स्वास्थ्य कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पर्चा बनवाने के बाद फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, और ऑर्थोपेडिक ओपीडी के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। दवा वितरण केंद्र और पैथोलॉजी लैब के बाहर भी मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। यह भी पढ़ें- Rampur News: एक दिन के अवकाश के बा...