रामपुर, जुलाई 27 -- Rampur News: अलीगढ़ में एक दरोगा द्वारा तमंचा निकालने का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी का बताकर साझा किए जाने के मामले का संज्ञान अजीमनगर पुलिस ने लिया है। अजीमनगर पुलिस ने इस आरोप में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पर केस दर्ज कर लिया है। जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ में प्रदर्शन किया था। अलीगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों ने वहीं पर धरना दे दिया। कलेक्ट्रेट में धरना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सपाइयों को हटाने की कोशिश की थीं लेकिन सपा कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं हुए थे। इस दौरान सपाइयों ने केंद्र और यूपी सरकार का पुतला फूंकने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इस पर पुलिस और सपाइयों में तीखी बहसबाजी हो गई थीं। इस दौरान अलीगढ़ सिविल ला...