रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: रामपुर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जीआरपी रामपुर ने रेलवे स्टेशन पर परिजनों से बिछड़ी 16 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। किशोरी रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मुरादाबाद की ओर अंतिम छोर पर गुमसुम अवस्था में बैठी मिली थी। जीआरपी प्रभारी ईश्वर चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लेटफॉर्म पर गश्त और चेकिंग के दौरान जीआरपी टीम की नजर किशोरी पर पड़ी। महिला पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो वह रोने लगी। इसके बाद उसे थाने लाकर महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया गया और चाय-बिस्किट देने के बाद जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन किशोरी कुछ बता नहीं सकी। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक पर्ची मिली, जिस पर मोबाइल नंबर लिखा था। नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन इनकमिंग...