रामपुर, अक्टूबर 18 -- Rampur News: रामपुर। पंजाब जाने के लिए रामपुर से सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर जिले की बिलासपुर तहसील के लोगों को अमृतसर और लुधियाना जाने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ता है। कपड़ों की खरीदारी और अन्य सामान के लिए रोजाना पंजाब जाने वाले कारोबारियों को भी सफर में दिक्कत होती है। यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए अब रामपुर रोडवेज डिपो से अमृतसर और लुधियाना के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की पहल की गई है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद यात्रियों को सीधी बस सेवा की सुविधा मिल सकती है। जिले की बिलासपुर तहसील के अलावा रामपुर शहर के काफी संख्या में लोग कारोबार और खरीदारी के सिलसिले में पंजाब जाते हैं। कपड़ों के साथ ही अन्य सामान की खरीद...