रामपुर, अगस्त 2 -- Rampur News: रामपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील (एमडीएम) योजना के संचालन को लेकर शासन ने एक अहम निर्णय लिया है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब उनसे एमडीएम खातों के संचालन की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। नई व्यवस्था के तहत अब विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष और स्कूल के प्रधानाचार्य संयुक्त रूप से मिड-डे मील के खातों का संचालन करेंगे। शासन ने इस संबंध में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर तत्काल नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- ग्राम प्रधानों से मिड डे मील संचालन का जिम्मा होगा वापस ग्रामीण क्षेत्र में व्यवस्था ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन ने उन्हें अग्रिम आदेशों तक केवल प्रशासक के रूप में तैनात किया है। प्रशास...