Rampur News: अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आज डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे किसान
रामपुर, अक्टूबर 6 -- Rampur News: भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में आज सुबह 11:00 बजे किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के उपरांत किसान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग करेंगे। यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने बताया कि क्षेत्र का किसान इस समय कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। फसलों के वाजिब दाम, सिंचाई की व्यवस्था, आवारा पशुओं की समस्या, बिजली दरें और अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर किसान प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद भी समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन बड़े स्तर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.