रामपुर, नवम्बर 3 -- Rampur News: रामपुर। कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों का भविष्य संवारने के लिए संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने 10 पात्र बच्चों को लैपटॉप वितरित किए। लैपटॉप पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस पहल से बच्चों को उच्च शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और डिजिटल पढ़ाई में मदद मिलेगी। महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत जिले में 123 बच्चों को चिह्नित किया गया था। इनमें 89 बच्चों को पात्रता के आधार पर स्वीकृति मिली, जबकि वर्तमान में 43 बच्चे योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी इरा आर्या ने बताया कि कोविड के कारण माता-पिता अथवा माता या पिता को खोने वाले पात्र बच्चों को शिक्षा एवं संरक्षण के लिए चार हजार...