रामपुर, नवम्बर 3 -- Rampur News: कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की शिक्षा और भविष्य को संवारने के लिए संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 10 पात्र बच्चों को लैपटॉप वितरित किए। लैपटॉप पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को उच्च शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और डिजिटल पढ़ाई के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत जनपद में 123 बच्चों को चिह्नित किया गया था। इनमें पात्रता के आधार पर 89 बच्चों को स्वीकृति प्रदान की गई। वर्तमान में 43 बच्चे योजना के तहत लाभान्वित हो रहे हैं। योजना में कक्षा नौ या उससे ऊपर की पढ़ाई करने वाले पात्र बच्चों को ए...