Rampur News: अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर हालत गंभीर
रामपुर, जुलाई 22 -- Rampur News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया।जहां से उसे गंभीर व्यवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा मंगलवार को नगर के बिलासपुर रोड स्थित ग्राम सियारी के समीप हुआ।नगर के मोहल्ला खाता नगरिया निवासी जाकिब अपने घर से सिहारी गांव स्थित अपने आम के बाग की देखरेख के लिए जा रहा था।इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ ने घायल को 108 एम्बुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।मौके पर पहुंचे परिजन बेहतर उपचार के लिए उसे अपने साथ ले गए ।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.