रामपुर, जुलाई 4 -- Rampur News: बिलासपुर। नैनीताल हाईवे स्थित बाईपास पर एक अज्ञात कैंटर ने दो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गुरुवार की रात क्षेत्र के मंडेय्या गांव निवासी जगवीर सिंह उर्फ पप्पू अपने मित्र राजपाल लोधी के साथ एक बाइक पर सवार थे। वहीं, उनके पीछे दूसरी बाइक पर सोहनलाल और महेंद्र कुमार गंगवार चल रहे थे। जैसे ही ये लोग नैनीताल हाईवे स्थित बाईपास के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में चारों व्यक्ति दूर जा गिरे और घायल हो गए। हादसे ने बाद घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को तुरंत एक नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया गया। प...