Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा घायल
रामपुर, अगस्त 2 -- Rampur News: शाहबाद। नगर में चंदौसी चौराहे के पास रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्धा घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सिरौली निवासी 80 वर्षीय अनवरी पैदल जा रही थीं। चंदौसी चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.