रामपुर, अगस्त 3 -- Rampur News: तेईस जुलाई को अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए मांझा फार्म चौखंडी फार्म के पास पीछे से टक्कर मार दी थी, ट्रेक्टर ट्राली में सवार चालक सहित पच्चीस लोग घायल हो गए थे। ट्रेक्टर ट्राली के चालक ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दस दिन बाद मुकदमा दर्ज कराया है। थाना स्वार के ग्राम बिजड़ा नानकार निवासी इरशाद तेईस जुलाई को अपने परिवार व गांव के लोगों को ट्रेक्टर ट्राली में बैठाकर उत्तराखंड प्रदेश के जसपुर में स्थित कालू पीर की मजार से अपने घर के लिए वापस आ रहा था। जैसे ही वह थाना क्षेत्र के ग्राम मांझा फार्म चौखंडी के पास पहुंचा तो इसी दिन शाम को पांच बजे पीछे से लापरवाही के साथ ट्रक को चलाकर आ रहें ट्रक के चालक ने ट्रेक्टर ट्राली में टक्कर मार दी थी। जिसमें ट्रेक्टर चालक सहित बैठे दो दर्जन से अध...