रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी विनोद यादव (28) की रविवार को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पूर्व विनोद की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...