रामपुर, अगस्त 1 -- Rampur News: टांडा। भाकियू टिकैत से जुड़े किसानों ने तहसील क्षेत्र के किसानो की खतौनियों में अंश निर्धारण एवं नाम संबंधी त्रुटियों के निस्तारण की मांग की है। इस आशय का ज्ञापन किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को दिया है। जिसमें तहसील स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाने की मांग की है। इस दौरान साबिर अली, मजहर अली, मोहम्मद रफीक, अकील, गामा, भूरा खां, रियासत अली, राजपाल चौधरी, महमूद हुसैन आदि किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...