रामनगर, अगस्त 19 -- Ramnagar News: रामनगर। देवभूमि व्यापार मंडल रामनगर के महामंत्री मोहम्मद ताहिर सिद्दीकी के आकस्मिक निधन पर बुधवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि मोहम्मद ताहिर कौमी एकता की पहचान थे। सामाजिक कार्यों में उनका योगदान व संघर्ष काबिले तारीफ था। उनकी सादगी, मिलन सारिता, इंसानियत सदैव यादगार रहेगी। शोक सभा में उपपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी, मनमोहन अग्रवाल, मनिंदर सिंह सेठी, हरमिन्दर सिंह आनंद, बलविंदर सिंह कोहली, रवि, गिरीश आर्या, ललित उप्रेती, ललिता रावत, लाल मणि, किरन, उबेदुल हक़, देवेंद्र सेठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...