रामनगर, सितम्बर 25 -- Ramnagar News: रामनगर। देवभूमि व्यापार मंडल के दिवंगत महामंत्री मो. ताहिर सिद्दीकी की याद में व्यापार मंडल पदाधिकारियों और संयुक्त संघर्ष समिति कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में फल वितरण करने के साथ ही चिकित्सकों की तैनाती व अन्य सुविधाओं का आह्वान किया। अगस्त में हुई सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए सिद्दीकी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि संयुक्त चिकित्सालय की दशा व दिशा सुधारने के लिए 27 सितम्बर रविवार को पर्वतीय सभा लखनपुर में आयोजित बैठक के प्रचार प्रसार के लिए आमंत्रण पत्र बांटते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचने की अपील भी की। इस मौके पर मनमोहन अग्रवाल, मनिंदर सिंह सेठी, हरमिंदर सिंह संटी, गिरीश आर्य, तुलसी छिमवाल, बलविंदर सिंह कोहली, मो. ...