रामनगर, जुलाई 18 -- Ramnagar News: हल्द्वानी, संवाददाता। महावर वैश्य महासभा के नवनिर्वाचित महामंत्री दिनेश गुप्ता का महासभा के सदस्यों ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। समाज के लोगों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। स्वागत समारोह में दिनेश गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान और समाज के विकास के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। यहां राकेश कुमार गुप्ता, गजानन गुप्ता, विपिन कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, भगवान दास गुप्ता, महेश कुमार गुप्ता, नीरज कुमार गुप्ता, विमला गुप्ता, सुषमा गुप्ता, आभा गुप्ता, सौरभ कुमार गुप्ता, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...