रामनगर, अगस्त 20 -- Ramnagar News: रामनगर। लकड़ी व्यवसायी मो. ताहिर सिद्दीकी के आकस्मिक निधन पर वन निगम में शोक सभा का आयाोजन किया गया। वन विकास निगम आमडंडा में गुरुवार को होने वाली नीलामी में रामनगर, जसपुर, काशीपुर, बाजपुर के लकड़ी व्यवसायी पहुंचे। लकड़ी व्यवसायी रहे मो. ताहिर के दो दिन पहले हुए आकस्मिक निधन को देखते हुए नीलामी निरस्त करने का निर्णय लिया। सभी व्यापारियों ने शोक सभा करते हुये उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर असलम सिद्दीकी, संजीव कुमार, शफीक अहमद, हाजी शफीक, इकराम, हाफ़िज़ इम्तियाज़, लईक मुन्ना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...