Ramnagar News: रिनेसां कालेज में नए छात्रों का अभिनंदन
रामनगर, अगस्त 25 -- Ramnagar News: रामनगर। रिनेसां कॉलेज में नए छात्रों के अभिनंदन के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। नए छात्रों को कॉलेज के बारे में जानकारियां दी गई और उन्हें सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के प्रबंध निदेशक आलोक गुंसाई व निदेशक कुणाल मदान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। नए छात्रों के स्वागत में पुराने छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही, जिसमें नए विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व का परिचय दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.