रामनगर, अगस्त 25 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। कानिया स्थित एक निजी स्कूल का ताला तोड़कर बच्चों की फीस और लैपटॉप उड़ाने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी हल्द्वानी के रहने वाले हैं और उनके पास से चोरी का माल व वारदात में इस्तेमाल कार बरामद हुई है। बीती 20 अगस्त को कानिया के एक स्कूल से 10 हजार रुपये नकदी, लैपटॉप और चार्जर चोरी हो गए थे। स्कूल संचालक कैलाश चंद्र पांडे की तहरीर पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...