रामनगर, अगस्त 27 -- Ramnagar News: रामनगर। जनप्रतिनिधियों ने गुरुवार को सड़कों पर डामरीकरण को लेकर एसडीएम के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के ईई को ज्ञापन भेजा है। ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, क्षेत्र पंचायत संगठन अध्यक्ष मिथलेश डंगवाल और पूर्व ग्राम प्रधान राहुल डंगवाल ने उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के माध्यम से ईई लोनिवि को हिम्मतपुर ब्लॉक की मुख्य मार्ग से प्राइमरी पाठशाला की ओर जाने वाली और मुख्य मार्ग से उप स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाली डामरीकरण सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए ज्ञापन दिया। इसमें लिखित जानकारी मांगी गई कि पूर्व में क्षेत्र में शिविरों और क्षेत्र पंचायत बैठकों में मिथलेश डंगवाल की ओर से दिए गए पत्रों पर अभी तक क्या कार्यवाही विभाग ने की। एसडीएम ने बताया कि कहां पर विकास कार्य क्यों रूके हैं, इसकी जान...