Ramnagar News: रामनगर में ब्लॉक प्रमुख के करीबी पर जान लेबा हमला
रामनगर, सितम्बर 17 -- Ramnagar News: रामनगर। ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी व ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी के करीबी गोपू अधिकारी पर जानलेवा हमला हुआ है। वह गंभीर हालत के काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती है। गुरूवार की तड़के गोपू अधिकारी कोसी बैराज के पास से अपनी कार से कही जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। धारदार हथियारों से वार कर दिया। इससे गोपू लहूलुहान हो गए। बताया कि आरोपियों ने गोपू पर फायर भी झोंके है। इससे वह बाल बाल बच गए। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि गोपू का इलाज काशीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.