रामनगर, सितम्बर 11 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी अस्पतालों में मानकों के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति रामनगर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाएगी। शुक्रवार को देवभूमि व्यापार मंडल सभागार में संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती की अध्यक्षता व देवभूमि व्यापार मंडल के संरक्षक मनमोहन अग्रवाल के संचालन में संपन्न बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर सहित मालधन, पीरूमदारा, कानिया आदि क्षेत्रों में मानकों के अनुसार विशेषज्ञ डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति न होने, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन व जांचे न होने से लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। 27 सितंबर को रामनगर विधानसभा क्षेत्र के सभ...