रामनगर, जुलाई 16 -- Ramnagar News: रामनगर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और कॉर्बेट मुख्यालय में निदेशक के नेतृत्व में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की अपील की गई। मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट और कॉर्बेट डायरेक्टर डॉ. साकेत बडोला ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, संवेदनशीलता व संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है। पार्क डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा, दिनेश मेहरा, राकेश नैनवाल, नरेन्द्र शर्मा, संजय डोर्बी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, इन्दर सिंह रावत आदि मौजूद रहे। वहीं उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के परिसर में सचिव विनोद कुमार ढौडियाल के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। कृषि उत्पादन मंडी समिति ने हरेला उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प मंडी सचिव सह...