रामनगर, नवम्बर 26 -- Ramnagar News: ​रामनगर। एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन ट्रैक-7' के तहत रामनगर पुलिस ने पीरूमदारा के ग्राम थारी क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध मादक पदार्थों के साथ पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ​कार्रवाई के दौरान पुलिस ने थारी निवासी पासो कौर (45) के घर से 2.020 ग्राम गांजा तथा सीमा कौर (38) और प्रकाश कौर (35) के कब्जे से कुल 16.120 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने थारी हल्दुआ निवासी मनप्रीत कौर के पास से 12.25 ग्राम अवैध स्मैक व बिक्री की नकदी 3,35,000 रुपये और राधा (35) के कब्जे से 2.33 ग्राम स्मैक व 19,200 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...