रामनगर, सितम्बर 20 -- Ramnagar News: रामनगर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर की छात्रा उपाध्यक्ष खुशी कश्यप ने कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने आरोप लगाते हुए रविवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।भवानीगंज निवासी खुशी कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह छात्रसंघ चुनाव लिए अपनी मित्र यशोदा को सपोर्ट कर रही है। उनकी मित्र इस बार उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। बताया कि उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है और किसी को भी चुनाव न लड़ाने को कहा जा रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों की ओर से बदनाम करने का काम किया जा रहा। धमकी और घटनाओं के चलते उन्हें जान का खतरा बना है। आरोपी झूठी फोटोग्राफ्स आदि सोशल मीडिया पर अपलोड कर बदनाम करने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने पुलि...