रामनगर, सितम्बर 15 -- Ramnagar News: रामनगर। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत गूलरघट्टी क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी कर दो महिलाओं समेत पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से साढ़े सात किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया गया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सभी गूलरघट्टी क्षेत्र निवासी कामेश त्यागी के घर से 800 ग्राम गांजा व इलेक्ट्रॉनिक तराजू, विजय सागर से 465 ग्राम, और भरत उर्फ बब्लू से 975 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...