Ramnagar News: रामनगर में खंडहर कमरे में मिला अज्ञात अधेड़ का सड़ा-गला शव
रामनगर, नवम्बर 14 -- Ramnagar News: रामनगर। शनिवार को मोहल्ला भवानीगंज के समीप वन निगम के खंडहर पड़े एक कमरे में लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर एसआई सोमेंद्र सिंह व कांस्टेबल महबूब आलम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव 4 से 5 दिन पुराना है और बुरी तरह सड़ चुका है, जिससे चेहरे से शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को शिनाख्त के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाल ने बताया कि 72 घंटे तक शिनाख्त न होने पर नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.