रामनगर, सितम्बर 29 -- Ramnagar News: रामनगर। औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण व नियमानुसार क्रय विक्रय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से औषधि निरीक्षक डॉ. अर्चना ने मंगलवार को रामनगर के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। औषधियों के स्टॉक, क्रय विक्रय बिल, भंडारण व्यवस्था, एक्सपायरी दवाओं का अलग भंडारण और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का सत्यापन किया। उन्होंने बताया कि पांच औषधि नमूने लिए गए जिन्हें जांच को भेजा गया है। अनियमितताओं के आधार पर एक मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...