रामनगर, सितम्बर 3 -- Ramnagar News: रामनगर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के हिंदी विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को वरिष्ठ साहित्यकार व कवि आचार्य देवेन्द्र देव की पुस्तकों के विमोचन समारोह का आयोजन सभागार में किया गया। डॉ. सकीवा के काव्य-संग्रह का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों, प्राध्यापकों व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा आचार्य देवेन्द्र 'देव' की पुस्तकों के विमोचन से हुआ। प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होने के साथ-साथ समाज को सही दिशा प्रदान करने का सशक्त माध्यम भी है। मितेश्वरानंद ने कहा कि आचार्य देवेन्द्र देव का साहित्य जीवन और समाज की वास्तविकताओं से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणेश रावत, पूर्व मंत्री...