रामनगर, सितम्बर 1 -- Ramnagar News: रामनगर। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से मंगलवार को टेड़ा और बैलगढ़ बरसाती नाले उफान पर आ गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। बैलगढ़ नाले के तेज बहाव में जल्दबाजी में नाला पार करने का प्रयास कर रहा एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया और बहने लगा। वहां मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, टेड़ा गांव की ओर सामान और सवारी लेकर जा रहा एक टेंपो नाले के बीच पहुंचते ही पानी के तेज दबाव से संतुलन खो बैठा और बहने लगा। यह भी पढ़ें- बाढ़ के खतरे को देखते हुए तुतला भवानी धाम बंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...