Ramnagar News: मालधन में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पांच को प्रदर्शन का ऐलान
रामनगर, जुलाई 20 -- Ramnagar News: रामनगर। महिला एकता मंच ने मालधन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए पांच अगस्त को अस्पताल में धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने सोमवार को प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन भेजा है। इसमें सर्जन, बाल रोग, प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात करने समेत डंप पड़ी एक्स-रे मशीन को चालू करने, अल्ट्रासाउंड, 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्राम मालधन क्षेत्र की 40 हजार से भी अधिक आबादी है और यह पूरा इलाका एक अनुसूचित जाति व ओबीसी बहुल है। बाावजूद इसके स्वास्थ्य सेवा पर ग्रामीणों की अनदेखी की जा रही है। इस दौरान भगवती आर्य, पुष्पा विनीता टम्टा, ममता, देवी, सोनी, रजनी, रेखा, सरला आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.