रामनगर, जुलाई 7 -- Ramnagar News: रामनगर। भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक मंगलवार को वन विभाग के फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। विधायक दीवान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में हाल ही में संपन्न हुए ईएसआर अभियान के शिविरों की समीक्षा की गई। इस दौरान शिविरों के कार्यों, मतदाता सूची पुनरीक्षण और संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, कार्यकर्ताओं से आगामी चरणों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। बैठक के अंत में बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी से आपसी समन्वय के साथ काम करने का आग्रह किया गया। यह भी पढ़ें- भाजपा मंडल की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा यहां प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष अग्रवाल...