रामनगर, अक्टूबर 30 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। भरतपुरी और पंपापुरी क्षेत्र में बाढ़ से आबादी की सुरक्षा के लिए छह करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य प्रस्तावित हैं। इन कार्यों की प्रगति और निर्माण की संभावनाओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने सभासद राहुल रावत, सिंचाई विभाग के अधिकारियों और भाजपा नेताओं के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भरतपुरी में वर्तमान में चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया। साथ ही भविष्य में आवश्यक सुरक्षा उपायों और प्रस्तावित निर्माण कार्यों पर अधिकारियों से चर्चा की। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भरतपुरी क्षेत्र में बाढ़ से आबादी की सुरक्षा के लिए 400 मीटर से अधिक लंबाई में स्पर और सुरक्षा दीवार का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए करीब छह करोड़ र...