Ramnagar News: बैराज के पास चलाया सफाई अभियान
रामनगर, अगस्त 8 -- Ramnagar News: रामनगर। पालिका व कॉर्बेट क्लीन ट्रेल्स ने कोसी बैराज के आस-पास सफाई अभियान चलाया गया। पर्यटकों व स्थानीय लोगों के फेंके गए कचरे को एकत्रित किया गया। टीम ने करीब 100 किलो कूड़ा इकट्ठा कर उसका निस्तारण किया। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान व नगर पालिका परिषद रामनगर के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने अपील की कि कोसी नदी व बैराज क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें। प्लास्टिक व अन्य कचरा नदी में न डालें। कॉर्बेट क्लीन ट्रेल्स के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। इस मौके पर सभासद राहुल रावत, अतुल महरोत्रा, गौरी शंकर, रवि आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.