रामनगर, जुलाई 24 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो और हाथीडगर पर्यटन जोन को दोबारा खोले जाने की मांग को लेकर जिप्सी चालक, गाइड, वाहन मालिकों, पर्यटन कारोबारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या का घेराव किया। कारोबारियों ने डीएफओ को ज्ञापन भी सौंपा। पर्यटन कारोबारियों ने कहा कि फाटो और हाथीडगर जोन के बंद होने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। इससे जिप्सी चालकों, नेचर गाइडों और स्थानीय कारोबारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि पिछले वर्ष भी बरसात के दौरान पर्यटन गतिविधियां संचालित की गई थीं, लेकिन इस वर्ष दोनों जोन को बंद कर दिया गया है। ऐसे में पर्यटन पर निर्भर लोगों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि पर्यटन क...