रामनगर, अक्टूबर 27 -- Ramnagar News: रामनगर। समाज सेवी नरेन्द्र शर्मा ने डीएम से धनतरेस और दीपावली पर्व पर रामनगर में पार्किंग व्यवस्था फ्री करने की मांग की है। बताया कि पर्व पर बाजार में अधिक दबाब को देखते हुए पार्किंग स्थलों पर वाहन निशुल्क रूप से प्रशासन खड़ा कराए। पार्किंग शुल्क लगने से लोग सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर खरीदारी को जाते हैं। साथ ही पालिका क्षेत्रों के खेल मैदानों को भी दीपावली तक निशुल्क पार्किंग स्थल घोषित करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...