रामनगर, अगस्त 16 -- Ramnagar News: रामनगर। रामनगर वन प्रभाग ने पर्यटन गतिविधियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। टेड़ा से भंडारपानी तक पीडब्ल्यूडी मार्ग पर 14 अगस्त से 30 सितंबर तक पर्यटन गतिविधियों के संचालन की अनुमति दी गई है। रविवार को डीएफओ ध्रूव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि पर्यटकों को वन्यजीवों और पर्यावरण की जानकारी बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब प्रत्येक पर्यटन जिप्सी के साथ पंजीकृत नेचर गाइड का जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि बरसात में जंगल सफारी को बंद किया जाता था, लेकिन जिप्सी चालक व नेचर गाइडों की समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे बरसात में भी लोगों को रोजार मिल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...