रामनगर, नवम्बर 3 -- Ramnagar News: रामनगर। विकासखंड रामनगर के सांवल्दे पश्चिम में मंगलवार को 1 से 18 नवंबर तक चलने वाले जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। ग्राम प्रधान धर्म सिंह और मुख्य अतिथि बीडीसी सदस्य नीना बेलवाल की अध्यक्षता में जनजातीय कला, नृत्य, संगीत और शिल्प पर आधारित कार्यशाला आयोजित की गई। संचालन जसविंदर सिंह ने किया। सहायक समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत गौतम ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...