रामनगर, जुलाई 8 -- Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। अयोध्या राम मंदिर से चंदा चोरी और केदारनाथ से सोना चोरी के विरोध में बुधवार को पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय से रानीखेत रोड तक जुलूस निकाला। पूर्व विधायक ने कहा कि बद्रीनाथ से भी चढ़ावा चोरी की बात सामने आई है। आरोप लगाया कि बद्रीनाथ से हुए चंदा चोरी के मामले में भाजपा के लोग ही शामिल हैं। इससे भाजपा का चेहरा जनता के सामने आ गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबन्धु रावत, मालधन अध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, वरिष्ठ नेता भुवन पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरदीप सिंह, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय, नजाकत अली, सभासद मोहम्मद अ...