रामनगर, अक्टूबर 29 -- Ramnagar News: रामनगर। कोसी नदी में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव को नदी से बाहर निकालकर लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पायी। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के मुताबिक रामनगर की कोसी नदी में बच्चों ने व्यक्ति का शव देखा। जिसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...