रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बासल थाना क्षेत्र के बलकुदरा छाई डैम परिसर में रविवार को विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में रोजगार, विस्थापन, पुनर्वास और मुआवजा समेत विभिन्न मांगों को लेकर पीवीयूएनएल प्रबंधन के खिलाफ 5 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। आंदोलन के तहत बलकुदरा स्थित एश माउंट निर्माण सहित सभी कार्यों को ठप कराने और मुख्य गेट जाम करने की घोषणा की गई। यहां बैठक की अध्यक्षता बलकुदरा के मुखिया विजय मुंडा ने और संचालन हरिप्रसाद सिंह ने किया। इसमें रसदा, बलकुदरा, जयनगर और गेगदा छाई डैम नंबर-1 के विस्थापित व प्रभावित ग्रामीण शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रोजगार, विस्थापन, पुनर्वास और मुआवजा जैसे अहम मुद्दों पर पीवीयूएनएल प्रबंधन गंभीर नही...