रामगढ़, जुलाई 5 -- Ramgarh News: रामगढ़,निज प्रतिनिधि भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस के नेतृत्व में 41वाँ समस्या निवारण केंद्र रविवार को आरबीएस कार्यालय में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस केंद्र में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएँ और सुझाव लेकर पहुँचे। कार्यक्रम के दौरान भूमि, बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन एवं राशन कार्ड जैसी विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समस्या निवारण केंद्र केवल शिकायत दर्ज कराने का मंच नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास, संवाद का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट...