Ramgarh News: 25 फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रामगढ़, सितम्बर 15 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश देते हुए झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार मंडल के गुरुभवन प्रांगण में मंगलवार, को 25 फलदार पौधों का भव्य रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि एक वृक्ष 100 पुत्रों के समान होता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: माँ के सम्मान में रोपे पौधे, विद्यार्थियों ने लिया हरियाली बचाने का संक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.