रामगढ़, अगस्त 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि।झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी संघ अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर 25 अगस्त को रामगढ़ में धरना-प्रदर्शन करेगा। संघ के प्रदेश संयोजक प्रेमनाथ विश्वकर्मा ने इस संबंध में उपायुक्त को पत्र सौंपकर कार्यक्रम की जानकारी दी है। संघ ने कहा है कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को करीब 10 माह से पोषाहार राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वहीं मानदेय भुगतान में भी अनियमितता बरती जा रही है। इन समस्याओं का जांच कर समाधान करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया गया है। पत्र के अनुसार 25 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से रामगढ़ सुभाष चौक पर धरना दिया जाएगा। दोपहर दो बजे सुभाष चौक से समाहरणालय चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च किया जाएगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे उपायुक्त...